तुम्हें अंधेरे से इश्क़ क्यों है ?

8:50 PM Aditya Jha 0 Comments



कभी साड़ी का आंचल
कभी दुप्पटा
तो कभी हिज़ाब
कभी बुर्का ही सही
तुम्हें अंधेरे से इश्क़ क्यों है ?
कभी स्वछंद हवा को आने तो दो खुद तक
मत तो दुहाई अपनी आज़ादी की
क्योंकि ये आज़ादी
कुछ दशकों बाद
बना दी जाती है गले की फांस
जब आदत बन जाती है परंपरा
फिर दुप्पटा और बुर्का बन जाती है नियति

You Might Also Like

0 comments: