उसे नाइन एक्स एम देखना पसंद था और मुझे शैलेंद्र के गीतों से इश्क

9:11 PM Aditya Jha 0 Comments



कश्मीर और मैं बिहार...उसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और मैंने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से.....वो कांग्रेस सपोर्टर थी और मैं आरएसएस वाला....उसे सूरज की लालिमा प्यारी थी और मुझे चांद की शीतलता....उसे शहरों की उजली लाइट पसंद थी और मुझे दूर देहात की पीली रोशनी से प्यार था...उसे आइ फोन पसंद थे और मुझे नोकिया 2700 क्लासिक...उसे फेसबुक चलाना अच्छा लगता था और मुझे ट्विटर...उसे एसी की आदत थी और मुझे हथ पंखें की...उसे पिज़्ज़ा पसंद थे और मुझे भूजे...उसे स्कूटी चलाना पसंद था और मुझे पैदल चलना...उसे गुलाब की खुशुबू पसंद थी और मुझे मिट्टी की सौंधी सी महक...उसे प्यूमा के कपड़े अच्छे लगते और मुझे पालिका के...उसे बर्गर पसंद थे और मुझे गोलगप्पे...उसे नाइन एक्स एम देखना पसंद था और मुझे शैलेंद्र के गीतों से इश्क...दिक्कत ये सारी नहीं थी...दिक्कत ये थी की उसे मैं पसंद था और मैं भी उसे पसंद करने लगा था...

You Might Also Like

0 comments: